कांकेर। कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों तथा मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गत दिवस पखांजूर तहसील हॉकेर स्थित कृष्णा राईस मिल से 25 सौ बोरा लगभग 01 हजार क्विंटल धान को जप्त किया गया है, जो इस वर्ष जिले में अब तक की सबसे बड़ी जप्ती की कार्यवाही है। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार मोहित साहू, खाद्य निरीक्षक जतिन देवांगन और मंडी उप निरीक्षक बलराम कोर्राम शामिल थे। उक्त टीम द्वारा धान खरीदी केन्द्र हॉकेर में टोकन से ज्यादा धान की तौलाई का मामला भी पकड़ा गया तथा 104 बोरा मोटा धान जप्त किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा इस वर्ष काफी सक्रियता बरतते हुए दिन-रात धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। तहसीलदार शेखर मिश्रा ने बताया पखांजूर तहसील के 05 धान खरीदी केन्द्रों पी.व्ही. 32, पी.व्ही. 121, माटोली, छोटेबेठिया, कुरेनार के केन्द्र प्रभारी को हटा दिया गया है तथा कुल तीन समिति प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। बांदे समिति के एक मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031