इंदौर में एक 12 साल की लड़की को सेल्फी लेने के चक्कर अपनी जान गंवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर में कुर्सी पर खड़े होकर गले में फंदा लगाते हुए सेल्फी ले रही थी. इसी दौरान उसका बैलेंस बिगड़ा और फंदा उसके गले में कस गया और उसकी जान चली गई. यह मामला इंदौर के मां वैष्णोदेवी नगर का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बच्ची के पिता घर पर ही मौजूद थे. जब बच्ची काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तब परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वो फंद पर लटकी हुई थी. घबराकर परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया और बच्ची को नीचे उतारा गया. लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया कि फांसी लगाने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है. मौके से कोई साक्ष्य न होने से ऐसे लग रहा है कि बच्ची की मौत का कारण सेल्फी ही थी. जांच अधिकारी थाना एरोड्रम मनमोहन ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि बच्ची ने सेल्फी के लिए फंदा गले में डाला था. इस दौरान कुर्सी सरक गई, जिस कारण वह फंदे पर लटक गई. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.
फांसी की एक्टिंग कर सेल्फी ले रही थी बच्ची, कुर्सी फिसलने से गई जान
Previous Articleसंगम कप क्रिकेट स्पर्धा शुरू, महापौर ने किया उद्धाटन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















