राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना पौनी.पसारी की सार्थकता के लिए राजगामी संपदा न्यास भी प्रेरक पहल कर रहा है। इस महती योजना के लिए राजगामी संपदा की ओर से नगर निगम को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। इस आशय की जानकारी देते हुए राजगामी संपदा न्यास छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष विवेक वासनिक ने कहा है कि, राज्य सरकार की पौनी-पसारी योजना नि:संदेह महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ अनुकरणीय भी है। इससे रोजगार व व्यवसाय के अवसर बढ़ेंगे तथा श्रमिक वर्ग भी खुशी-खुशी अपना कार्य कर सकेगा। बताते चलें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी पौनी-पसारी योजना के तहत पारंपरिक रोजगारों के लिए आहता तथा श्रमिक वर्ग के लिए पसरा का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण नगर निगम द्वारा किया जाएगा और इस पुनीत योजना का सहभागी बनते हुए राजगामी संपदा न्यास छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पौनी-पसारी योजना के लिए नगर निगम प्रशासन को भूमि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राजगामी संपदा न्यास छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष विवेक वासनिक सहित सदस्य रमेश खंडेलवाल, गोवर्धन देशमुख व मिहीर झा ने कमला देवी महाविद्यालय के समक्ष संपदा की बहुमूल्य जमीन उपलब्ध कराने के लिए मौखिक सहमति दी है। न्यास से जुड़े लोगों का कहना है कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पौनी-पसारी योजना का भागीदार बनना उनके लिए गौरव का अवसर है। गौरतलब है कि, सरकार की पौनी-पसारी योजना का सहभागी बनने के अलावा भी राजगामी संपदा न्यास की ओर से शहर के विकास की दिशा में लगातार विभिन्न अनुकरणीय प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031