What's Hot

हॉलीवुड फिल्म ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. ये अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा फिल्म फाइनली 1 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इससे पहले 28 अप्रैल को मुंबई में एक शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे. इस ‘रनवे-स्टाइल सेलिब्रेशन’ के रेड कार्पेट पर करण जौहर से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा. चलिए सेलेब्स के लुक्स पर एक नजर डालते हैं.

इस इवेंट में सनी लियोनी एक बार फिर छा गईं. वो एक शानदार ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, जिसमें अलग-अलग फैब्रिक और टेक्सचर्स का इस्तेमाल किया गया था. उनका लुक काफी शानदार था.

इवेंट में सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान भी पहुंचीं. ब्लैक कलर की ड्रेस में वो बेहद ग्लैमरस दिखीं. उन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.

इवेंट में रिया चक्रवर्ती ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसमें वो हमेशा की तरह स्टाइलिश और एलिगेंट लगीं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930