What's Hot

अगर आप क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में कही घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. हम आपको कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग करने के लिए खास टिप्स बता रहे हैं. आइये जानते हैं. क्रिसमस और नए साल पर ज्यादातर लोग घूमने का प्लान बनाते हैं. हालांकि ठंड का मौसम होने की वजह से ड्राइव करने में काफी परेशानियां आती हैं. ऐसे में अगर घना कोहरा छाया हो तो ड्राइविंग करना और चुनौतीपूर्ण हो जाता है. यही वजह है कि कोहरे में रोड एक्सीडेंट के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं. कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं देता, जिससे ड्राइविंग करने में काफी पेरशानी होती है. जरा सी लापरवाही से आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. खासतौर से इस मौसम में पहाड़ों पर ड्राइव करना काफी चुनौती भरा होता है. कई लोगों को फॉग में ड्राइव करने के लिए कार में दिए गए फीचर्स के बारे में भी पता नहीं होता. आज हम आपको ऐसी ड्राइविंग टिप्स देंगे जिससे आप घने कोहरे में भी आसानी से ड्राइव कर पाएंगे. इन टिप्स को फोलो कर आप किसी बड़े एक्सीडेंट से बच सकते हैं.
कोहरे में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग
1-सेफ ड्राइविंग के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने वाहन की गति को हमेशा कम रखें. सर्दियों में ये बात खासतौर से ध्यान देने वाली है. अगर आपकी कार की स्पीड कम होगी तो आप अचनाक से आने वाले किसी वाहन, वस्तु, व्यक्ति, या पशु के आने पर वाहन को कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन तेज स्पीड में वाहन को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है.
2-सर्दियों में लोग अक्सर ठंड से बचने के लिए अपनी कार की विंडो को पूरा बंद कर लेते हैं. लेकिन ऐसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है. कार की विंडो पूरी तरह बंद करने से शीशे पर फॉग जम जाता है. इतना ही नहीं सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देती. ऐसे में रोड पर चलते वक्त अपने वाहन की खिड़की हमेशा थोड़ी खोल कर रखें जिससे आप सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की आवाज सुन सकें.
3- अगर आप ड्राइव करते वक्त हेड लाईट को हाई बीम मोड में रखते हैं तो ये तरीका गलत है. ऐसा करने से कोहरे की लाईट का रिफ्लेक्?शन आपकी आखों में पड़ेगा और आपको ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है. इससे बचने के लिए वाहन की लाइट लो बीम मोड पर रखें. इससे कोहरे में भी आपको सामने से आने वाला वाहन नजऱ आ जाएगा.
4- कोहरे में ड्राइविंग के वक्त आपको समय-समय पर वाइपर का भी इस्तेमाल करना चाहिए. इससे शीशे पर जमा ओस की बूदें साफ हो जाती हैं और आपको साफ दिखाई देने लगेगा.
5- ज्यादा कोहरा होने पर गाड़ी चलाते वक्त सड़क के किनारे बने दिशा-निर्देश वाली पट्टियों को ध्?यान में रखें. इससे आपको काफी हद तक मदद मिलेगी. आप इन पट्टियों को ध्यान में रखकर कार चलाने से सड़क के बीच में रहेंगे.
6-कोहरे में ड्राइव करते वक्त हमेशा सड़क के किनारे का ध्यान रखें. इसके अलावा गाड़ी को किनारे रोकने पर रोकने के बाद हजार्ड लाइट्स हमेशा ऑन रखें. ऐसा करने से आप पीछे की ओर से आ रहे दूसरे वाहनों से सुरक्षित रहेंगे.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31