अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में एक ही परिवार के 4 बच्चों सहित बच्चों की मां की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्यारे आमिर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारोपी आमिर का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह एक हत्या में और रेप के आरोप में दो बार जेल जा चुका है। इस मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हुए है। 

दरअसल, जिस मां पर बच्चों की हत्या का शक था उसकी लाश पुलिस को नाले में मिली। इस बड़ी हत्या की घटना को लेकर पुलिस की गई टीमें लगी थी। इस पूरी घटना में आमिर नाम के शख्स का नाम आया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश जुट गई थी। मुखिर से पुलिस को सूचना मिली थी की हत्यारा अकबरपुर हाईवे से भागने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने आरोपी की घेरा बंदी की। पुलिस से घिरा देख कर आरोपी भगने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस पर आरोपी मुठभेड़ में घायल हो गया जबकि इस दौरान दो पुलिस वाले भी घायल हो गए। पुलिस ने टीम आरोपी हत्यारे के साथ घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल पुलिस वाले का इलाज चल रहा है। 

जानिए पूरा मामला 
आप को बता दें कि अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद में 2 मई को 4 सगे भाई बहन का शव घर के अंदर मिला था,जिनकी निर्मम हत्या की गयी थी,,जबकि मां गायब थी,, उस समय मां पर हो बच्चों की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि दूसरे दिन 3 मई की शाम को मृतक बच्चों की मां  का भी शव उसके घर से 100 मीटर दूर नाले के पास पाया गया। 5 हत्याओं के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज की तो अकबरपुर के ही रहने वाले आमिर  का नाम सामने आया। 

महिला का पति विदेश में करता है नौकरी
महिला का पति सऊदी अरब रहता था और काफी दिनों से आया नही था और वहां दूसरी शादी कर ली थी,, महिला यहां बच्चों के साथ अकेली रहती थी,, आरोपी आमिर चाहता था कि महिला उससे शादी कर ले जिससे महिला की संपत्ति उसकी हो जाय।  आमिर हत्या और रेप के मामले में जेल जा चुका है। रेप की घटना के बाद  आमिर भी मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुए था, फिलहाल इस समय जमानत पर बाहर था। अभी पुलिस की जांच चल रही है आगे और भी तथ्य सामने आएंगे।

जबाबी फायरिंग में आरोपी हुआ ढेर 
पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कि सुबह  सूचना मिली कि आमिर टाण्डा बंदा हाइवे से भागने  का प्रयास कर रहा है,, इस पर पुलिस ने घेरा बंदी की तो सुड़ारी गांव के पास आमिर ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी इस पर पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की। जिसमे आमिर को गोली लगी ,, साथ ही दो पुलिस वाले भी घायल हो गए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस कर्मियों का इलाज चल रहा है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031