नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की भारी बहुमत से जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। वर्षों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की कठिनाइयों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

पीएम मोदी ने एक और पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है! वर्ष 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अविस्मरणीय रहेंगे। जनशक्ति की जीत हुई है और भाजपा के सुशासन की राजनीति को यहां के लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिला है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए बंगाल के अपने भाई-बहनों का हृदय से आभारी हूं।

जनता-जनार्दन ने भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। हमारी डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करेगी।

असम में जीत को लेकर भी पीएम मोदी ने दी बधाई

वहीं पीएम मोदी ने असम में जीत को लेकर भी बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा कि मैं भाजपा-एनडीए के सभी पदाधिकारियों को असम की भीषण गर्मी में दिन-रात की कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले एक दशक में हमारी पार्टी और गठबंधन ने जिस तरह से विकास किया है, वह वास्तव में सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह सुनिश्चित हुआ है कि हमारा सकारात्मक एजेंडा असम की जनता के दिलों को छू सके। पीएम मोदी ने कहा कि असम ने एक बार फिर भाजपा-एनडीए को अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है! विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की यह जीत विकास और जन-कल्याण की राजनीति के प्रति जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास का प्रतीक है। मैं इस प्रचंड जनादेश के लिए असम के अपने परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य के चौतरफा विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930