GPSSB Recruitment 2026 : अगर आप हेल्थ सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. गुजरात पंचायत सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (GPSSB) ने महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने 12वीं के साथ ANM या हेल्थ वर्कर से जुड़ा प्रशिक्षण लिया है. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को न सिर्फ सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि हेल्थ सेक्टर में स्थिर करियर बनाने का भी मौका मिलेगा. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवार 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं. 
 
कितने पद हैं और कौन कर सकता है आवेदन?
 
इस भर्ती में कुल 1948 पद उपलब्ध हैं, जो गुजरात के अलग-अलग जिलों में भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का बेसिक ट्रेनिंग कोर्स या ANM (Assistant Nurse Midwife) कोर्स किया होना चाहिए और गुजरात नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है. इसके अलावा, उम्मीदवार को कंप्यूटर का सामान्य जानकारी होनी चाहिए और गुजराती या हिंदी भाषा की समझ भी जरूरी है. 
 
गुजरात में हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए एज लिमिट और आवेदन फीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं आवेदन फीस में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 के साथ अतिरिक्त सेवा शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST/OBC/EWS, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री रखा गया है. 

इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सिर्फ लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा. इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी, यानी हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे. प्रश्न पत्र में अलग-अलग विषय शामिल होंगे, जैसे सामान्य ज्ञान (35 अंक), गुजराती भाषा (20 अंक), अंग्रेजी (20 अंक), गणित और रीजनिंग (25 अंक), हेल्थ से जुड़े तकनीकी विषय (100 अंक), जिनमें सबसे ज्यादा वेटेज तकनीकी ज्ञान का होगा. 

इस भर्ती के लिए सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में पहले 5 साल तक 26,000 प्रति माह का फिक्स वेतन दिया जाएगा, जिसमें कोई अलग भत्ते या वेतन वृद्धि नहीं होगी. यह एक प्रकार की प्रशिक्षण और प्रारंभिक सेवा अवधि होती है. इसके बाद, जब 5 साल की सेवा सफलतापूर्वक पूरी हो जाती है, तो उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार नियमित वेतनमान में शामिल कर लिया जाएगा, जिसमें बेसिक सैलरी के साथ सभी सरकारी भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा.

आवेदन कैसे करें? 

1. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. आप OJAS Gujarat Portal के जरिए फॉर्म भर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं.

2. इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.

3. अब अपनी बेसिक जानकारी भरें.

4. इसके साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 

5. इसमे फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031