अहमदाबाद : माता अमृतानंदमयी (अम्मा) गुजरात में थीं। इस दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी ने अहमदाबाद में आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मुलाकात की। उन्होंने इस अनुभव को भावुक कर देने वाला बताया। गौतम अदाणी ने अपने पोस्ट में लिखा कि अहमदाबाद में श्री माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) से मिलना भीतर से भावुक कर देने वाला अनुभव था। मां के प्रेम में कुछ असाधारण होता है। वह बदले में कुछ नहीं मांगता बल्कि असीमित रूप से देता है और जीवनभर हमारे साथ बना रहता है।

गौतम अडानी ने कहा कि अम्मा को असाधारण बनाने वाली बात उनकी यह क्षमता है। उन्होंने मां के स्नेह और ममता को मानवता की सेवा के एक शक्तिशाली मिशन में बदल दिया है।

‘मां अमृतानंदमयी की ममता सीमा और बंधन से परे’

गौतम अडानी ने कहा कि अपने विद्यालयों, अस्पतालों और विभिन्न मानवीय पहलों के माध्यम से उन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन में आशा, उत्साह और गरिमा का संचार किया है। उन्होंने मां की करुणा को ऐसी व्यापकता दी है जो हर सीमा और बंधन से परे है। उन्होंने कहा कि अम्मा हमें यह याद दिलाती हैं कि प्रेम की सबसे महान अभिव्यक्ति केवल हमारी भावनाओं में नहीं बल्कि उन जीवनों में होती है जिन्हें हम अपने स्पर्श, सेवा और संवेदनशीलता से बेहतर बनाते हैं।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी की तारीफ

इससे पहले सितंबर में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतपुरी स्थित माता अमृतानंदमयी मठ में आयोजित ‘विश्व सेवा दिनम’ समारोह में भाग लिया था। उन्होंने माता अमृतानंदमयी देवी को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करते हुए कहा था कि अम्मा एक चमत्कार हैं और उन्हें समाज तथा राष्ट्र की सेवा के मार्ग में लोगों का मार्गदर्शन करते रहना चाहिए।

माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा था कि देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और विकास के लिए आधारभूत संरचना, प्रौद्योगिकी, निवेश, नवाचार तथा आर्थिक वृद्धि आवश्यक हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विकास का एक मानवीय चेहरा होना चाहिए।

गुजरात के मुख्यमंत्री भी हुए फैन

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और पुनर्वास कार्यों में माता अमृतानंदमयी (अम्मा) और उनके संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई आपदा आई, तो उनके भक्त मदद के लिए हमेशा आगे आए हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में अम्मा की मौजूदगी में एक ‘सत्संग’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि भूकंप के बाद अम्मा के संगठन ने कच्छ में तीन गांवों का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने वहां भूकंप-रोधी लगभग 1,200 घर बनाए और स्कूल सहित कई सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

सूरत में आई बाढ़ के दौरान भी, अम्मा ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मेडिकल टीमें और दवाइयां भेजी थीं। राज्य के साथ अम्मा के जुड़ाव को याद करते हुए पटेल ने कहा कि जब भी गुजरात पर कोई आपदा आई है, अम्मा के भक्त उनसे प्रेरित होकर हमेशा सेवा कार्यों में शामिल हुए हैं। अम्मा के दर्शन में ‘सेवा’ का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे वह आध्यात्मिक साधना का एक रूप मानती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30