Gujarat Congress: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। उस चुनाव में कांग्रेस महज 17 सीटें जीत पाई थी। उसके बाद भी कई विधायकों ने कांग्रेस छोड़ दी। जिसके बाद गुजरात में कांग्रेस विधायकों की संख्या अब महज 12 रह गई है। जिसका असर आगामी राज्य सभा चुनाव को देखने को मिलेगा। राज्यसभा में पार्टी की आखिरी बची मौजूदगी भी अब खत्म होने की कगार पर है। मौजूदा समीकरणों को देखें तो अगली राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के बाद गुजरात से कांग्रेस का एक भी सांसद उच्च सदन(राज्य सभा) में नहीं रहेगा। ऐसा करीब 66 साल बाद होने जा रहा है।

अभी कौन हैं गुजरात से कांग्रेस के सांसद?


अभी राज्यसभा में गुजरात से कांग्रेस के एकमात्र सांसद शक्ति सिंह गोहिल हैं। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है। इसके साथ ही गुजरात से राज्यसभा में कांग्रेस की आखिरी सीट भी खाली हो जाएगी। मौजूदा विधानसभा गणित को देखते हुए पार्टी के लिए नई सीट जीतना लगभग नामुमकिन है। दरअसल कांग्रेस के पास अब राज्य में महज 12 विधायक हैं। ऐसे में राज्यसभा की चारों सीटों पर बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस का एक भी सीट जीतना मुश्किल है। बीजेपी के पास अभी 162 विधायक हैं।

क्या कहता है आंकड़ों का गणित?


राज्यसभा चुनाव में चार सीटें जीतने के लिए करीब 144 वोटों की जरूरत होगी और बीजेपी यह आंकड़ा आराम से पार कर सकती है। ऐसे में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय विधायकों की संख्या चुनावी नतीजों पर कोई खास असर डालती नहीं दिख रही।

इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म


जिन चार सीटों पर चुनाव होना है, उनमें बीजेपी सांसद नरहरि अमीन, राम मोकरिया और रामिलाबेन बारा की सीटें शामिल हैं। चौथी सीट कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल की है। इन सभी सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। जिसके बाद इन सीटों के लिए चुनाव होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मई-जून में 26 राज्यसभा सीटों के लिए देशभर के अलग-अलग राज्यों में चुनाव होने हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30