What's Hot

कैथल : कैथल जिले के गांव सुल्तानियां में कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। वह अपने घर से गांव में दूध लेने के लिए गया था। यह हादसा वापस लौटते समय हुआ। इस संबंध में मृतक के पिता ने गुहला थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव सुल्तानिया के कुलवन्त राम ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव के बाहर डेरे में रहता है। उसके पास तीन लड़की व एक लड़का है। उसका बेटा बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए गांव सुल्तानिया में गया था। जब वह दूध लेकर अपने घर की ओर वापस आ रहा था, तो गुहला की साईड एक गाड़ी का ड्राइवर तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाता हुआ आया और उसको सीधी टक्कर मार दी। वे उसको सरकारी अस्पताल गुहला लेकर गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930