पंजाब – बठिंडा की गणेशा बस्ती में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ी लापरवाही से हादसा हो गया. जहां एक रोड रोलर ने स्कूटर सवार पिता और बेटी को पीछे से कुचल दिया. रोलर का पहिया दोनों के ऊपर से गुजर गया.  हादसे में पिता विशाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी मन्नत गंभीर रूप से घायल है, उसका इलाज एम्स (AIIMS) में चल रहा है. 

परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों का आरोप है कि रोड रोलर चालक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और वह बेहद लापरवाही से रोलर को बैक कर रहा था. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है रोंटगे खड़े करने वाला है. लोगों में प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी है, क्योंकि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे. 

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर 

सीसीटीवी में कैद हुए हादसे के वीडियो में  साफ दिखाई दे रहा है कि स्कूटर पर सवार विशाल गुप्ता अपनी बेटी के साथ आ रहे हैं. वे नई बन रही सड़क के किनारे चल रहे होते हैं तभी उनका स्कूटर अचानक स्लिप हो जाता है और दोनों गिर जाता है. इसी दौरान सड़क पर बैठ में चल रहा रोलर दोनों को कुचल देता है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन विशाल की जान नहीं बच सकी. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  

हादसे के दौरान वहां मौजूद पड़ोसी विमल गोयल का कहना है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एक नाबालिग लड़का रोड रोलर चला रहा था, वहां सुरक्षा के लिए न तो कोई रस्सी लगाई गई थी और न ही ट्रैफिक रोका गया था. हम प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हैं. 

मृतक विशाल की बहन माधवी कहती हैं मेरे भाई की कोई गलती नहीं थी. रोड रोलर वाला मोबाइल में लगा था, मेरी भतीजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है, हमें इंसाफ चाहिए. वहीं, रिश्तेदार दविंदर पाल बांसल ने कहा कि रोड रोलर चलाने वाले के पास न लाइसेंस था और न ही मशीन के कागजात, यह सीधी लापरवाही है. जब तक इंसाफ नहीं मिलता, हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. 

वार्ड नंबर 6 के काउंसलर बेअंत सिंह रंधावा ने कहा कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए. जहां सड़क निर्माण होता है, वहां पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए. हम सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और लड़की का मुफ्त इलाज करवाया जाए. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31