मुंबई –  दक्षिण सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने तेलुगु अभिनेता भरत कांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद में एक भीषड़ सड़क हादसे के चलते उनका निधन हो गया। उनके साथ हादसे के वक्त सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक भी मौजूद थे और मौके पर उनकी भी मौत हो गई। दोनों के निधन की खबर आने से सिनेमा जगत में हड़कंप मच गया है और लोग नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, आदिबतला पुलिस ने बताया कि हादसा शहर से हटकर आउटर रिंग रोड पर हुआ है। उन्होंने बताया कि आदिबतला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओआरआर के एग्जिट नंबर 12 के पास अभिनेता की कार और एक ट्रक के बीच भयंकर टक्कर हो गई। इस हादसे में भरत (31) और त्रिलोक (31) की मौत हाे गई। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया जा चुका है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गई है।

अभिनेता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे। पेश से वह एक अभिनेता, डांसर और कंटेंट क्रिएटर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 40,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर 30,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 2021 में, भरत ने चेन्ना नारायण द्वारा निर्देशित ‘ग्रामम’ नाम की एक फिल्म से अपना अभिनय करियर शुरू किया था। वहीं 2024 में उन्हें फिल्म ‘टेनेंट’ में देखा गया था। उनके अचानक निधन से फैंस भी दुखी हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930