What's Hot

नासिक TCS कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है. जबरन धर्मांतरण से जुड़े इस मामले की मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शुक्रवार (8 मई) को निदा खान को तीन दिनों की पुलिस हिासत में भेज दिया था. हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद निदा को आज नासिक रोड कोर्ट में पेश किया गया था. बता दें कि निदा खान के मोबाइल से भी कई राज खुल सकते हैं. निदा पर आरोप है कि उसने ब्रेनवॉश के लिए 171 धार्मिक लिंक्स भेजे थे. उसपर AIMIM पार्षद मतीन पटेल पर आर्थिक मदद का भी संदेह है.

पुलिस कस्टडी के दौरान जांच टीम निदा खान को उसके घर और TCS कंपनी ले गई थी, जहां घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए स्पॉट पंचनामा किया गया. SIT प्रमुख संदीप मिटके ने इस मामले में निदा खान का ऑनलाइन जवाब स्टेटमेंट दर्ज किया है. चार दिन की गहन पूछताछ और जांच के बाद अब न्यायिक हिरासत में निदा कई और बड़े खुलासे कर सकती है. वहीं, मामले में निदा खान को छोड़कर अन्य आरोपियों ने जमानत के लिए आवेदन किया है. TCS कंपनी की ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चेनानी ने भी कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.

आज जिन आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है उनमें दानिश शेख, तौसिफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ अंसारी और अश्विनी चेनानी शामिल हैं. मामले में आरोपियों पर यौन उत्पीड़न के साथ धार्मिक भावनाएं आहत करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब कोर्ट की सुनवाई और फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फ़िलहाल निदा के अलावा इन आरोपियों की जमानत के समबन्ध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031