Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर से एक दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। वहीं,  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के सदर उपमंडल के गांव चांदपुर का है। मृतक की पहचान अजय कुमार (40 वर्षीय), निवासी चांदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार ने बीती रात अपने घर पर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई। अभी तक आत्महत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले अजय कुमार की गाड़ी से दो अन्य वाहनों को लग गई थी। इस दुर्घटना के संबंध में सदर पुलिस थाना में अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930