Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां घोड़ी चढ़ने से पहले ही दूल्हे की अर्थी उठ गई, जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं वहां कोहराम मच गया। अपनी तीसरी शादी के लिए खरीदारी करने बाजार निकले रंजीत भगत (45) की सड़क किनारे अचानक मौत हो गई। 

CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर 

जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के कुढ़नी प्रखंड के केरमा गांव की है। रंजीत की मौत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रंजीत सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े होकर दोस्त से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। मात्र 10 सेकंड के भीतर उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। 

बुधवार को जानी थी बारात 

बताया जा रहा है कि रंजीत भगत की पहली दो पत्नियों उन्हें छोड़ चुकी हैं और अब वह  तीसरी शादी करने जा थे। 13 मई (बुधवार) को बारात जानी थी, जिसे लेकर वह काफी खुश थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रविवार को वे घर में होने वाली पूजा का सामान खरीदने बाजार गए थे, जहां यह हादसा हुआ। 

परिवार में पसरा सन्नाटा 

रंजीत की मौत की खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया। रंजीत के वृद्ध पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के मंगल गीतों की जगह अब परिवार में सन्नाटा और चीख-पुकार मची है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31