Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां हरिद्वार में स्नान कर बरेली लौट रहे यात्रियों की कार को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। प्रशासन ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31