गुजरात के कई इलाकों में पिछले पांच दिनों से भयंकर गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति 14 मई को भी जारी रहेगी. IMD अहमदाबाद केंद्र के प्रमुख अशोक कुमार दास ने बुधवार को बताया कि 9 मई से शुरू हुई लू की स्थिति अभी राज्य के अलग-अलग इलाकों में बनी रहेगी. खासकर सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र हीटवेव से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला है.

किन-किन जिलों में लू का प्रकोप?
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र-कच्छ के सूरेंद्रनगर और कच्छ जिले में लू की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा बनासकांठा, पाटन, गांधीनगर, अहमदाबाद और वडोदरा के कुछ इलाकों में भी लू चलने की संभावना है. सौराष्ट्र क्षेत्र के राजकोट, अमरेली, द्वारका और बोटाद जिलों में भी तापमान अधिक होने के साथ लू का असर देखने को मिल सकता है.

तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड
मंगलवार को अमरेली और सूरेंद्रनगर में सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमरेली में सामान्य से 3.7 डिग्री और सूरेंद्रनगर में 2.7 डिग्री ज्यादा था.वहीं, बुधवार को अहमदाबाद में तापमान 44.1 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा था. गांधीनगर और राजकोट में 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा सूरेंद्रनगर में 43.4 डिग्री और अमरेली में 43.5 डिग्री तापमान रहा. 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, लू और गर्मी से बचाव के लिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए. खूब पानी पिएं, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और धूप में छाता या टोपी का इस्तेमाल जरूर करें. IMD के अनुसार, अगले 3 दिन में लू से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930