School Sex Racket Busted: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक नामी स्कूल परिसर से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, स्कूल की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो संचालकों को गिरफ्तार किया है और तीन युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। 

नौकरी का झांसा, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल 

जानकारी के अनुसार, मामला कैंट थाना क्षेत्र के किशन नगर एक्सटेंशन स्थित एक नामी प्लेग्रुप स्कूल का है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू की गई युवतियां उत्तर प्रदेश (मेरठ), हरियाणा (फरीदाबाद) और मेघालय की रहने वाली हैं। पूछताछ में युवतियों ने रूह कंपा देने वाली आपबीती सुनाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी कंपनियों में नौकरी का लालच देकर देहरादून बुलाया गया था और फिर यहां बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, उनके अश्लील वीडियो भी बना लिए गए। बाद में इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उन्हें इस दलदल में धकेला गया। इस पूरे मामले में क्रूरता की हदें तब पार हो गई, जब पता चला कि मेघालय की युवती को उसके अपने ही प्रेमी ने चंद रुपयों और शराब के लालच में दलालों के हवाले कर दिया था। 

आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड का पुराना रिकॉर्ड 

वहीं पुलिस ने स्कूल के पिछले हिस्से में छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री, शराब की बोतलें, गांजा और एक डायरी बरामद हुई है। इस डायरी में युवतियों की ‘रेट लिस्ट’ और ग्राहकों का ब्योरा दर्ज था। पुलिस ने दो संचालकों, आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर (निवासी जयपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आशीष कुमार पहले भी भी देह व्यापार के मामलों में जेल जा चुका है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930