रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय स्तर पर बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की गई है । जारी अलग-अलग आदेशों के तहत उप सचिव, अवर सचिव और सचिवालय सेवा के कई कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं । इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।

तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

  • उप सचिव: श्रीमती अंशिका ऋषि पाण्डेय को परिवहन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि एन. पी. मरावी को लोक निर्माण विभाग से हटाकर परिवहन विभाग में पदस्थ किया गया है ।
  • अवर सचिव: राकेश ध्रुव को लोक निर्माण विभाग से आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग भेजा गया है । वहीं, मनराखन भूआर्य को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
  • सचिवालय सेवा कर्मचारी: सहायक अनुभाग अधिकारियों में रमेश पटेल (जेल विभाग), अखिलेश तिवारी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी), मंगल सिंह ठाकुर (गृह विभाग), श्रीमती कुंती रघुवंशी (वन एवं जलवायु परिवर्तन) और सुश्री गायत्री (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) के नाम शामिल हैं । इनके अलावा वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्री कमलेश कुमार ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग तथा कनिष्ठ सचिवालय सहायकों में नेमन कुमार साहू को लोक निर्माण विभाग और किशोर निषाद को वित्त विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है ।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031