छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत चार निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की गई है। इस बदलाव के तहत तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं। वहीं, टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक अजय झा को आमानाका थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना प्रभारी बनाया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसिंग व्यवस्था आगे बढ़ेगी।

इन चार निरीक्षकों की बदली गई जिम्मेदारी

रायपुर कमिश्नरेट की ओर से जारी तबादला सूची में चार निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। इसमें तीन निरीक्षकों को अलग-अलग थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक निरीक्षक को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

तबादले के मुताबिक

  • अजय झा – थाना प्रभारी, आमानाका
  • सुधांशु बघेल – थाना प्रभारी, उरला
  • रोहित मालेकर – थाना प्रभारी, तेलीबांधा
  • बालेश्वर लहरे – रक्षित केंद्र

इस फेरबदल के बाद आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों में नए प्रभारी अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

पुलिस कमिश्नर की समीक्षा बैठक के बाद तबादले

बताया जा रहा है कि गुरुवार को रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की गई थी। बैठक के दौरान थानों में लंबित प्रकरणों और शिकायतों के निराकरण को लेकर भी थाना प्रभारियों से जवाब मांगा गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ थाना प्रभारियों को कामकाज और लंबित मामलों को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शुक्रवार को चार निरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की गई। हालांकि, तबादला आदेश में प्रशासनिक बदलाव के विस्तृत कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30