गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक इंजीनियर ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर मंदिर के बाहर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया और उसे वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया। वीडियो में युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान था जो अब बर्दाश्त के बाहर हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

कुशीनगर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले 33 वर्षीय प्रद्युमन यादव इंदौर की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। गुरुवार को उनकी लाश कुसमी जंगल में पेड़ से लटकते मिली। 2017 में उनका विवाह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र की अर्पिता यादव से हुआ था। प्रद्युमन के भाई राघवेंद्र का कहना है कि शादी के तीन माह बाद ही अर्पिता अपने मायके वापस लौट गई। 4 माह बाद जब वापस लौटी तो भाई अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया, जहां पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहा।

छह साल से कोर्ट में चल रहा था मामला

आरोप है कि एक दिन अर्पिता ने प्रद्युमन का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस बात से प्रद्युमन बेहद आहत था। उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया, तभी से पति-पत्नी के बीच बातचीत बंद थी। इसी दौरान अर्पिता ने प्रद्युमन और परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। बीते 6 सालों से सुनवाई कोर्ट में चल रही थी।

‘दोस्तों मैं अभी मरना नहीं चाहता था’

12 मई को कोर्ट में डेट थी। इस सिलसिले में प्रद्युमन 10 मई को ही गोरखपुर आ गया था। डेट के बाद प्रद्युमन अपने बहनोई के घर हाटा आ गया और अगले दिन 14 तारीख को उसे ट्रेन पकड़नी थी। प्रद्युमन सुबह कुसमी जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर दर्शन के लिए गया और दर्शन के पश्चात उसने 1 मिनट 48 सेकंड का वीडियो बनाकर अपने स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। इसमें उसने कहा है- ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं, मैं अपनी पत्नी की प्रताड़ना से आहत हूं। दोस्तों मैं अभी मरना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे अब जाना ही होगा।’

‘माता-पिता को समझा देना उनका अब एक ही बेटा’

अपने भाई राघवेंद्र को संबोधित करते हुए प्रद्युमन ने कहा- ‘भाई क्षमा चाहता हूं, माता-पिता को किसी तरह समझा देना कि अब उनका एक ही बेटा है। बीते 9 साल में मैंने बहुत कुछ झेला है, बस अब और नहीं। बिटिया को ढेर सारा प्यार।’ पेड़ पर लगाए गए फंदे की तरफ इशारा करते हुए प्रद्युम्न कहता है- ‘देखो मेरा सेहरा तैयार है, मैं अब जा रहा हूं।’

गृह कलह का मामला, जांच की जा रही: पुलिस

आसपास के ग्रामीणों ने जब पेड़ पर युवक की लटकती लाश देखी। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से मिले डॉक्यूमेंट के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर गृह कलह का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930