रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के धरसीवा राज का राज अधिवेशन विगत 27 दिसंबर रविवार को बीरगांव के बुधवारी बाजार प्रांगण में संपन्न हुआ। अधिवेशन को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत ने भी संबोधित किया।

अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में समाज की सहभागिता जरूरी है परंतु समाज में राजनीति का कोई विकल्प नहीं होना चाहिए। श्री वर्मा ने समाज में अपने द्वारा 40 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया।


















