जम्मू :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के व्यस्ततम इलाके विक्रम चौक में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब जम्मू नगर निगम (JMC) की टीम ने एक दुकान के बाहर अवैध रूप से लगे तंदूर को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के तुरंत बाद मौके पर दोनों पक्षों के दुकानदारों के बीच जमकर हंगामा और तीखी बहसबाजी देखने को मिली, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के विक्रम चौक में आज तब हंगामा देखने को मिला, जब जम्मू नगर निगम ने दुकान के बाहर से तंदूर उठा लिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार 20 साल से स्टेशनरी प्लस साइबर कैफे चला रहे व्यक्ति की दुकान के आगे 4 महीने पहले किसी ने रोटी का ढाबा खोला और तंदूर उसकी दुकान के आगे लगा दिया, दुकानदार ने पहले बड़े ही आराम से ढाबे वाले को समझाया, जब वह नहीं समझा तो उसने लीगल तरीके से जम्मू नगर निगम में इसकी शिकायत दर्ज कराई और आज जब जम्मू नगर निगम ने वह तंदूर उठा लिया, जिसके बाद दोनों दुकानदारों में बहुत ज्यादा बहसबाजी देखने को मिली। 

दुकानदार का साफ तौर पर कहना है कि मुझे विक्रम चौक में काम करते हुए 20 साल हो चुके हैं और मेरे सारे डॉक्यूमेंट लीगल है लेकिन जो ढाबे वाला यहां चार महीने से आया उसके पास कोई भी डॉक्यूमेंट जो है वह लीगल नहीं है इस कारण जम्मू नगर निगम ने इस पर कार्रवाई की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031