भारतीय रेलवे की ट्रेनें कई अजीबोगरीब कहानियों का गवाह बनती रहती हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चलती हुई ट्रेन की बोगी को कुछ महिलाओं ने सब्जी मंडी में बदल दिया. वे ट्रेन के अंदर ही अपनी दुकान सजाकर ताजी सब्जियां बेचते नजर आईं.

सबसे मजेदार बात तो ये है कि ट्रेन की इस सब्जी मंडी में खरीददार भी थे. यात्री भी सब्जियां खरीदते नजर आए. यह अनोखा दृश्य सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है. बोगी के अंदर कुछ महिलाएं जमीन पर सब्जियां फैलाए बैठी थी. उनके सामने टमाटर, आलू, बैंगन, गोभी, प्याज जैसी ताजी सब्जियां सजी नजर आई. यात्री ट्रेन के अंदर ही रुककर इनसे सब्जियां खरीद रहे थे. कुछ महिलाएं पैसे गिन रही थी और ग्राहकों को सब्जियां दे रही थी. पूरा माहौल किसी लोकल सब्जी मंडी जैसा लग रहा था, बस फर्क सिर्फ इतना था कि यह सब चलती ट्रेन में हो रहा था. यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं- “ट्रेन में सब्जी मंडी! भारत में सब कुछ संभव है”, “ये महिलाएं असली जुगाड़ वाली हैं”, “सफर करते हुए सब्जी खरीदने का मजा ही अलग है”. वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

महिलाओं का जुगाड़
स्थानीय सूत्रों के अनुसार ये महिलाएं रोजाना ट्रेन से सफर करती हैं और अपनी फसल या मंडी से खरीदी सब्जियां ट्रेन में बेचती हैं. इससे उन्हें किराया बचता है और ज्यादा ग्राहक भी मिल जाते हैं. एक महिला ने बताया, “ट्रेन में यात्री सुबह जल्दी जाते हैं. उन्हें घर पहुंचकर फिर मंडी जाने की जरूरत नहीं पड़ती. हम ताजी सब्जियां लेकर आते हैं और वे सीधे खरीद लेते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031