बेंगलुरु: कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद डीके शिवकुमार शनिवार को विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। उनके 31 मई, 1 जून और पांच जून में किसी एक तारीख को शपथ लेने की संभावना है। 64 साल के डीके को 2023 विधानसभ चुनावों में कांग्रेस की जीत का श्रेय दिया गया था लेकिन तब सिद्धारमैया सीएम बने गए थे। अब कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें सीएम बनाने का फैसला किया है। इस सब के बीच डीके की बड़ी प्रतिज्ञा चर्चा में है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने सीएम बनने की प्रतिज्ञा के यह कसम खाई थी जब सीएम बनूंगा तभी दाढ़ी कटवाऊंगा। ऐसे में जब अब डीके सीएम बनने जा रहे हैं तब चर्चा यह है कि क्या वह क्लीन शेव वाले लुक में सामने आएंगे।

बड़ा सपना हो रहा पूरा

अभी तक कर्नाटक में 24 नेताओं को सीएम बनने का मौका मिला है। डीके शिवकुमार 25वें नेता होंगे जो राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। कर्नाटक में सबसे लंबा कार्यकाल डी. देवराज उर्स और सिद्धारमैया का रहा है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा सत्ता कांग्रेस की रही है। इसके अलावा बीजेपी और जनता दल सेक्युलर की सरकारें रही हैं। डीके शिवकुमार छात्र जीवन से कांग्रेसी हैं। वह एनएसयूआई के छात्र नेता से सीएम की कुर्सी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उनक दाढ़ी वाली कसम अब चर्चा में है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में डीके शिवकुमार के पारिवारिक ज्योतिषी बी.एस. द्वारकानाथ ने कहा है कि डीके काफी तनाव में आ गए थे। वे कभी-कभी राेते भी थे। वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। दक्षिण कर्नाटक की राजनीति में इस समुदाय का काफी मजबूत प्रभाव है।

कब डीके शिवकुमार ने ली कसम

ऐसी जानकारी सामने आई है कि जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग के मामले में डीके शिवकुमार पर एक्शन लिया था और उन्हें 3 सितंबर, 2019 को तिहाड़ भेजा था। इसके बाद उन्हें अक्टूबर, 2019 में जमानत मिली थी। वे तिहाड़ रिहा हुए थे। तब वे दाढ़ी वाले लुक में बाहर आए थे। तभी डीके ने यह कसम खाई थी कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ सीएम बनूंगा। तभी अपनी दाढ़ी कटवाऊंगा। डीके शिवकुमार काफी धार्मिक हैं। वह प्रयागराज महाकुंभ भी गए थे। डीके वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं। उनके सीएम बनने के बाद जेडीएस के लिए राज्य में संकट बढ़ सकता है। वोक्कालिगा समुदाय कांग्रेस की ओर आ सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31