कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के खिलाफ जनाक्रोश की घटनाएं लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिलीं। शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ हुई कथित मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के बाद रविवार को हुगली के चंडीतला में श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी को भारी जनक्रोश का सामना करना पड़ा।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काला झंडा दिखाया और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। पथराव में सांसद के सिर में चोट लग गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना के विरोध में कल्याण बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीतला थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पहले काला झंडा दिखाकर विरोध जताया और बाद में पथराव शुरू कर दिया। लगातार फेंके गए पत्थरों में एक सांसद के सिर पर लगा, जिससे वह घायल हो गए।

तृणमूल कार्यकर्ताओं और विरोध कर रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की

घटना के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं और विरोध कर रहे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तत्काल सांसद को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। तबीयत में कुछ सुधार होने के बाद कल्याण बनर्जी अपने समर्थकों के साथ चंडीतला थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com