नई दिल्ली: एनसीपी में विलय का मामला लगभग सेट हो चुका है। अगले हफ्ते या इसी हफ्ते भी इसका औपचारिक एलान हो सकता है। इस विलय में बीजेपी का भी किरदार बहुत अहम लग रहा है। क्योंकि, एनबीटी ऑनलाइन को बीजेपी सूत्र ने यहां तक बताया है कि इस विलय से महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार तक में किस तरह की बदलाव होने की संभावना है।

‘एनसीपी में विलय का रास्ता साफ’

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट के लगभग साढ़े तीन साल बाद विलय का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। एनसीपी के संस्थापक शरद पवार की उम्र और स्वास्थ्य ने इस विलय को और भी सुलभ और वक्त की जरूरत बना दिया है। दिल्ली में बीजेपी के एक सूत्र ने इस विलय को लेकर चल रही अंदर की बातों के बारे में बहुत ही बड़ी जानकारियां दी हैं।

एनसीपी के दोनों गुटों में इस हफ्ते ही या अगले विलय हो सकता है। सबकुछ लगभग तय लग रहा है। इससे महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक की राजनीति में बड़ा फेरबदल नजर आएगा।

एनसीपी विलय के बाद क्या होगा

बीजेपी सूत्र का कहना है कि शरद पवार के जमाने में पहले से जो एनसीपी की व्यवस्था थी, इस बार भी व्यवस्था उसी तरह की नजर आएगी। मतलब, शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले केंद्र में भूमिका निभाएंगी और महाराष्ट्र के दिवंगत नेता अजित पवार के बड़े बेटे और बुजुर्ग पवार के पोते पार्थ पवार प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एनसीपी के संभावित विलय में बीजेपी का रोल?

  • भाजपा नेता का कहना है कि एनसीपी की मुखिया और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बनी रहेंगी, लेकिन एनसीपी (एसपी) के जयंत पाटिल को फिर से महाराष्ट्र में वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। इसी तरह दिल्ली में पीएम मोदी कैबिनेट में संभावित विस्तार में मौजूदा एनसीपी (शरदचंद पवार) से सुप्रिया सुले और एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल को एडजस्ट किया जा सकता है।
  • उनके अनुसार सारी सेटिंग पटेल की पवार से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मुलाकात में ही हुई है।
  • इससे पहले पीएम मोदी खुद फोन करके अस्पताल में शरद पवार की सेहत का हाल पूछ चुके थे।
  • वहीं दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से एनसीपी नेताओं ने भी अलग से मुलाकात की थी।

एनसीपी के विलय से बीजेपी को क्या फायदा?

  • एनसीपी में सबसे बड़ी टूट 2 जुलाई, 2023 को हुई।
  • शरद पवार के भतीजे अजित पवार पार्टी के कुछ विधायकों के साथ मिलकर तत्कालीन शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए और एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए।
  • बाद में चुनाव आयोग में भी उन्हें सफलता मिली और असली एनसीपी का नाम और चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ उन्हीं के खेमे के पास रह गई।
  • NCP विलय की चर्चा, उद्धव गुट की बढ़ी चिंता?
  • 24 फरवरी, 2024 के फैसले में चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को एनसीपी (एसपी) का नाम और ‘तुरहा बजा रहा इंसान’ का चुनाव चिन्ह आवंटित किया।
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता संजय राउत ने विराम लगा दिया है. संजय राउत ने साफ कहा कि शरद पवार बीजेपी या एनडीए के साथ नहीं जाएंगे और न ही अपनी विचारधारा से समझौता करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार गुट के कुछ नेता इन चर्चाओं को हवा दे रहे हैं, क्योंकि वे वहां खुश नहीं हैं. यूबीटी सांसद ने यह भी दावा किया कि अमित शाह ही NCP और शिंदे गुट का भविष्य तय कर रहे हैं.
  • एनसीपी में विलय यूं तो दोनों गुटों और शरद पवार के परिवार का आंतरिक मामला है, लेकिन इससे मुंबई से लेकर दिल्ली तक विपक्ष की राजनीति को बहुत जोरदार झटका लग सकता है।
  • दिल्ली में इससे इंडिया ब्लॉक का मोदी सरकार और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नैरेटिव कमजोर होगी और महाराष्ट्र में विपक्षी महायुति को सियासी नुकसान होगा।
  • दिल्ली में एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष के एक हालिया प्रदर्शन में सुप्रिया सुले खुद नजर आ चुकी हैं।
  • मोदी सरकार को एक सीधा फायदा ये होगा कि शरद पवार खेमे के 8 लोकसभा और राज्यसभा के एक सांसद का समर्थन मिल जाएगा।
  • महाराष्ट्र में हाल में एमएलसी चुनाव में बीजेपी को झटका लगा है, इसकी वजह से दोनों गुटों के एक होने से उसे राजनीतिक ताकत मिलेगी।

शरद पवार के मन में क्या, संजय राउत ने बताया

NCP शरद गुट और अजित गुट के विलय को लेकर पिछले तीन दिनों से चर्चाएं जारी हैं. अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने ही इन चर्चाओं को हवा दी है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच पार्थ पवार ने 48 घंटे के भीतर दो बार शरद पवार से मुलाकात की, जिससे सस्पेंस और बढ़ गया है.

पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी

इस पूरे घटनाक्रम पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने साफ कहा कि दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टियों का विलय नहीं होगा. शरद पवार एनडीए के साथ नहीं जाएंगे और वर्षों की अपनी राजनीतिक तपस्या को मिट्टी में नहीं मिलाएंगे. राउत के इस बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि उन्होंने एक तरह से शरद पवार के मन की बात कह दी है.

‘NCP में बहुत से नेता खुश नहीं’, संजय राउत का दावा

ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, “विलय की चर्चा कौन कर रहा है? क्या शरद पवार ने ऐसा कहा है? क्या सुप्रिया सुले ने कहा है? क्या शशिकांत शिंदे ने कहा है? क्या जयंत पाटील ने ऐसा कहा है? पहली बार दूसरी तरफ के लोग इस मुद्दे पर इतनी जोर-शोर से बोल रहे हैं, क्योंकि वे वहां खुश नहीं हैं. वहां बहुत से लोग खुश नहीं हैं. जिनके पास लाल बत्ती वाली गाड़ियां हैं, वे कुछ समय के लिए खुश होंगे.”

राउत ने आगे कहा, “बीजेपी के साथ रहना यानी अपना स्वाभिमान गिरवी रखना और गुलामी स्वीकार करना है. इसके बारे में आप शिंदे गुट से पूछ सकते हैं. बीजेपी अपने सहयोगी दलों का इस्तेमाल घर के नौकरों की तरह करती है और उनके साथ वैसा ही व्यवहार करती है. हम स्वाभिमान के लिए सही समय पर बाहर निकल आए.”

अमित शाह तय करते हैं भविष्य

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार सांप्रदायिक ताकतों के साथ नहीं जाएंगे. वे देश को बेचने वाली ताकतों के साथ भी नहीं जाएंगे. उनकी अपनी विचारधारा है, जो बीजेपी की विचारधारा से बिल्कुल अलग है.

उन्होंने कहा, “यशवंतराव चव्हाण के बाद शरद पवार ने शाहू, फुले और आंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाया है. ऐसे में अगर कोई कहता है कि पवार बीजेपी के साथ जाएंगे, तो वह मूर्ख है. ऐसे लोग किसी के इशारे पर बोल रहे हैं.”राउत ने आगे कहा कि जो लोग शरद पवार को छोड़कर गए, वे आखिर क्यों गए? अजित पवार का गुट नेतृत्वहीन हो गया है. इस पार्टी का भविष्य दिल्ली में बैठे अमित शाह तय कर रहे हैं. पार्टी को किस दिशा में ले जाना है, यह अमित शाह तय कर रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस और शिंदे गुट का भविष्य भी अमित शाह ही तय कर रहे हैं. यह सब एक मनोरंजन की तरह देखना चाहिए, इसे ज्यादा गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

शरद पवार पर भरोसा

सुनील तटकरे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा कि अब उनके अपने ही दल में उनकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता. इसलिए वे विलय के मुद्दे पर बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा, “कौन क्या कह रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है. शरद पवार क्या कहते हैं, यह देखना चाहिए. मैं दूसरे किसी भी व्यक्ति से ज्यादा शरद पवार पर भरोसा करता हूं.”

बीजेपी के पास कोई काम नहीं है

संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा बीजेपी के साथ हमारा कोई वैचारिक संबंध नहीं है. जिन मोदी और शाह ने बालासाहेब ठाकरे की पार्टी को तोड़कर उसे ऐसे लोगों के हाथों में सौंप दिया, उनके दरवाजे पर हम पद के लिए अपना स्वाभिमान गिरवी रखकर क्यों जाएंगे?उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. शरद पवार भी अपने राजनीतिक जीवन के इस पड़ाव पर वर्षों की तपस्या को मिट्टी में नहीं मिलाएंगे.राउत ने आरोप लगाया कि जब बीजेपी के पास कोई काम नहीं होता या उसे किसी तरह की राजनीतिक परेशानी होती है, तब वह इस तरह की अफवाहें फैलाती है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30