Virat Kohli- Anushka Sharma Net Worth: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे अमीर सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं. यहां इन दोनों की नेटवर्थ और कमाई के सोर्स के बारे में सब कुछ जान सकते हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेहद पॉपुलर सेलेब्स कपल हैं. बीते दिन विराट की टीम आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस दौरान इस जीत का अनुष्का और विराट ने जमकर जश्न बनाया. अब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि क्रिकेटर विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है और अनुष्का शर्मा बिना फिल्में किए कैसे हर साल करोड़ों कमा रही हैं?

अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ कितनी है?
अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर में कई शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. हालांकि पिछले कई सालों से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं फिर भी वे काफी दौलतमंद हैं. साल 2026 की शुरुआत तक, अनुष्का शर्मा की कुल नेटवर्थ लगभग 255 करोड़ से 260 करोड़ रुपये (लगभग 30-31 मिलियन डॉलर) होने का अनुमान है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 250 करोड़ रुपये बताई गई है.

बिना फिल्में किए कहां से मोटी कमाई करती हैं अनुष्का?

  • अनुष्का शर्मा की कमाई के कई जरिये हैं. अभिनय से उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है और खबरों के मुताबिक वे प्रति फिल्म लगभग 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. फिलहाल वे कई सालों से फिल्मों से दूर हैं.
  •  फिल्मों के अलावा, वे ब्रांड एंडोर्समेंट में भी काफी एक्टिव हैं और हर इंस्टाग्राम पोस्ट से लगभग 95 लाख रुपये कमाती हैं.
  • इसके अलावा, वे निविया, गार्नियर, प्यूमा और तनिष्क जैसे बड़े ब्रांडों से जुड़े एंडोर्समेंट से सालाना लगभग 10 करोड़ रुपये कमाती हैं.
  • उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा उनकी प्रोडक्शन कंपनी, क्लीन स्लेट फिल्म्स से आता है, जिसने अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर सफल कंटेंट दिया है.
  •  वह फैशन ब्रांड ‘नुश’ की फाउंडर भी हैं, जिससे उनकी इनकम का एक और मजबूत सोर्स जुड़ गया है।
  • एंटरटेनमेंट और बिजनेस के अलावा, अनुष्का शर्मा ने स्लर्प फार्म जैसे स्टार्टअप में इनवेस्ट किया है.
  • उनके पास मुंबई के वर्ली में 9 करोड़ रुपये का फ्लैट है. वहीं दिल्ली और अलीबाग में संपत्तियां सहित वे कई वैल्यूएबल रियल एस्टेट की मालकिन हैं.
Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930