कुरनूल: आंध्र प्रदेश में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी की मदद से अपने 15 साल के बेटे की हत्या कर दी। क्योंकि बेटे ने उनके रिश्ते पर आपत्ति जताई थी। यह घटना कई दिनों तक तक छिपी रही। जब तक कि एक विशेष जांच दल (SIT) ने सच्चाई का पता नहीं लगा लिया। यह चौंकाने वाली हत्या कुरनूल जिले के अडोनी शहर में हुई। पीड़ित वीरेंद्र, अडोनी मंडल के जी होसल्ली गांव का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित वीरेंद्र की मां गंगम्मा, दरगप्पा नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में थी। वीरेंद्र ने अपनी मां के व्यवहार पर बार-बार सवाल उठाए थे। रिश्तेदारों और गांव वालों के सामने उनके रिश्ते का खुलासा कर दिया था। इस वजह से घर में अक्सर झगड़े होते थे। क्योंकि उनके अवैध रिश्ते में रुकावट आ रही थी और उन्हें यह डर था कि उनका रिश्ता सबके सामने आ जाएगा। वीरेंद्र की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसके शव को चुपके से गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

इसके अलावा जांचकर्ताओं को गुमराह करने की कोशिश में मां गंगम्मा ने अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। उसने बेटे को खोजने के प्रयासों में भी हिस्सा लिया और यहां तक कि हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया। उसने आरोप लगाया कि जांच में देरी हो रही है और कोर्ट से अपने बेटे का पता लगाने के लिए निर्देश देने की गुहार लगाई।

कोर्ट के दखल के बाद जांच में तेजी लाने के लिए एक SIT का गठन किया गया। निगरानी और पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को गंगम्मा और दरगप्पा के बयानों में कई विरोधाभास मिले। तकनीकी सबूत, कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय गवाहों के बयानों से कथित तौर पर इन दोनों पर शक गहरा गया। जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले को एक लापता व्यक्ति की शिकायत के तौर पर पेश करने की कोशिश की। जांच के दौरान कई तथ्य उनके बयानों से मेल नहीं खा रहे थे। वैज्ञानिक सबूतों और गवाहों के बयानों की मदद से हम सच्चाई का पता लगाने में कामयाब रहे।

संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव दफनाए जाने की जगह का पता लगाया। 1 जून को राजस्व अधिकारियों, मेडिकल टीमों और कड़ी सुरक्षा की मौजूदगी में पुलिस ने गांव के कब्रिस्तान से वीरेंद्र का शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दरगप्पा को हिरासत में ले लिया है और अधिक सबूत जुटाने के लिए जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031