रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. IMD के अनुसार झारखंड के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए रहेंगे तथा कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 50 से 75 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं, डाल्टनगंज (पलामू), गढ़वा और चतरा में आज भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है.

झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में बारिश की अधिक संभावना है. आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, साहिबगंज में भी बारिश की संभावना बनी है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.

रांची मौसम केंद्र ने राज्य में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है. इस चेतावनी विशेष रूप से धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा में तेज गर्जन, बिजली चमकने और आंधी चलने की संभावना है. वहीं, कुछ जिलों में हवा की गति 60 से 75 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. इस दौरान किसानों को खेत में काम न करने की सलाह दी गई है.

झारखंड में यहां रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी

बता दें कि बारिश के बावजूद पलामू प्रमंडल के जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है. डाल्टनगंज (पलामू), गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पिछले दिनों भी डाल्टनगंज झारखंड का सबसे गर्म स्थान रहा है. इन क्षेत्रों में उमस भी अधिक रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा होगा. इसके अलावा गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जैसे उत्तरी जिलों में भी 38-40°C के आसपास तापमान रह सकता है.

झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सुहाना

आज झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई हिस्सों में मौसम सबसे अधिक सुहाना रहने की संभावना है. यहां बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने से तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. इसके अलावा रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031