क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ रविवार को वॉशिंग मशीन चलाने पर आप पर हजारों रुपये का जुर्माना लग सकता है? जी हां यूरोप के कुछ देशों में ऐसा सचमुच होता है. जर्मनी और स्विट्जरलैंड में रविवार को शांति और आराम का दिन माना जाता है. यहां लोगों को परिवार के साथ समय बिताने और सुकून से रहने का अधिकार दिया गया है. यही वजह है कि रविवार को जोर-जोर से म्यूजिक बजाना, टीवी की आवाज तेज रखना, लॉन की घास काटना, दीवार में ड्रिल करना या फिर फर्नीचर पर हथौड़ा चलाना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है. इतना ही नहीं, कई अपार्टमेंट्स में वॉशिंग मशीन चलाने पर भी रोक होती है, क्योंकि उसकी आवाज पड़ोसियों को परेशान कर सकती है. जर्मनी में शोर-शराबे के नियम तोड़ने पर करीब 50 यूरो से लेकर 2500 यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. यानि भारतीय रुपये में यह रकम लाखों तक पहुंच सकती है.
यहां Sunday को कपड़े धोए या गाने सुने तो घर से उठा ले जाती है पुलिस…
Previous Articleघंटों पेशाब रोकने के नुकसान? किडनी और दिमाग के लिए खतरनाक
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















