फाजिल्का : पंजाब के फाजिल्का जिले में गुरुवार शाम आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। बॉर्डर क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की फसलें और बड़े-बड़े पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच गांव झंगड़ भैणी से एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज हवा के कारण उड़कर आई सीमेंट की चादर का टुकड़ा 21 वर्षीय युवती सुनीता रानी की गर्दन पर लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के दौरान सीमेंट की चादर का टुकड़ा उड़कर सुनीता रानी को जा लगा। चोट इतनी गंभीर थी कि उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार पर पहले भी टूट चुका है दुखों का पहाड़
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले ही सुनीता रानी के पिता और दादा का भी निधन हो चुका है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अब इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं बचा है।

सरकार से मुआवजे की मांग
गांव वालों ने पंजाब सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। वहीं, तेज तूफान से क्षेत्र में किसानों की फसलों और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930