Maharashtra Child Murder Case: महाराष्ट्र के सांगली शहर के संजयनगर इलाके के अभयनगर क्षेत्र में गुरुवार शाम हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. चार से पांच हमलावरों ने घर में घुसकर 13 साल के वेदांत मारुति बंडगर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, वेदांत स्थानीय हमाल नेता का पोता था. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल वेदांत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर में घुसकर बरसाईं गोलियां

शाम करीब 6:30 बजे चार से पांच लोगों का एक समूह बंडगर परिवार के घर में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में वेदांत गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

पुराने विवाद से जुड़ रहे जांच के तार

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि घटना का संबंध माथाडी मजदूरों के पुराने विवाद से हो सकता है. हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. नाबालिग बच्चे की घर में घुसकर हत्या की इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930