कालाअम्ब: सिरमाैर जिले के अंतर्गत आते कालाअम्ब के समीप सलानी नदी में हुए एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  बच्चा नदी में नहाने गया हुआ था और ट्रैक्टर चालक नदी क्षेत्र में खाद खाली करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान बच्चा अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस व आपातकालीन सेवाओं को दी गई। सूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलैंस की सहायता से बच्चे को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चे की पहचान साेनू पुत्र देवराज के रूप में हुई है। 

पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया, चालक से पूछताछ की जारी
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल कालाअम्ब पुलिस मामले की जांच में जुोटी हुई है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। मृतक बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930