फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में बड़खल मेट्रो फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला और युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार विशाल नामक युवक निजी कंपनी में काम करता था। वीरवार की देर रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर दोस्त अभिषेक और महिला को लेकर घर के लिए जा रहा था। विशाल और अभिषेक एक कंपनी में साथ में काम करते है। जबकि महिला उनकी जानकार बताई जा रही है। तीनों बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। बड़खल फ्लाईओवर के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विशाल और महिला की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।



















