What's Hot

विकासनगर (देहरादून) । सहसपुर कोतवाली अंतर्गत बैरागीवाला में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक की हत्या में 12 नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।

वहीं गांव में आक्रोशित हिंदू संगठनों ने आरोपितों के घरों पर पथराव, तोड़फोड़ की। आक्रोशित लोगों ने आरोपितों का कुछ सामान भी जलाया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

साथ ही बुलडोजर लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी आरोपितों के घरों पर पहुंचे और मकानों को चिन्हित किया। जिसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई।

घटना के बाद से आरोपी का पूरा घर फरार

मासूम अली के दो बेटे हैं अमन अली और रज्जाक अली. घटना के बाद से पूरा घर फरार है. वहीं विधायक मुन्ना सिंह ने कहा हत्यारे चाहे जमीन के नीचे हो या ऊपर उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. अगर कोई भी अपराधी की मदद करेगा उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

कुल 13 आरोपी नामजद
रजाक, इंतियाज, सलमान और अमन समेत कुल 13 आरोपी नामजद हैं. सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर फी गई है.

सीएमधामी ने अपनाया कड़ा रुख

वहीं मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कल देहरादून में हुई घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, जो लोग कानून को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उन्हें ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले हजार बार सोचेगा।

पीएसी व पुलिस तैनात

शनिवार को पानी विवाद को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवत प्रसाद के घर पर हमला कर दिया था। हथौड़े से वार कर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विनोद की हत्या कर दी थी। उसके भाई अशोक, राजेश व भाभी को गंभीर घायल कर दिया था।सांप्रदायिक तनाव के चलते रात में गांव में पीएसी व पुलिस तैनात रही। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930