What's Hot

 नई दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 अपने नाम किया था। अब नजरें महिला टीम में पर टिकी हुई हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज से टी20 वर्ल्ड कप में अपने सफर की शुरुआत करेगी और इससे पहले पुरुष टीम ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान का सामना करेगी। इस मैच पर पूरे विश्व की नजरें हैं।

रोहित-गंभीर ने दी बधाई

पुरुष टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच कल धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेल गया जहां भारत ने जीत हासिल की। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पुरुष टीम के खिलाड़ी और कोच महिला टीम को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

साल 2024 में अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित ने कहा, “बीते कुछ सालों से वह लोग अच्छी क्रिकेट खेल रही हैं। मैं जानता हूं कि टी20 में कई बार वह खिताब जीतने के करीब पहुंची हैं, लेकिन इस बार मैं चाहता हूं कि वह जीतकर आएं। हर कोई उनके साथ है। उनके पास मजबूत टीम है जिसका संतुलन अच्छा है। इंग्लैंड में खेलना उन्हें पसंद है। पुरुष टीम की तरफ से शुभकामनाएं।”

वहीं गंभीर ने टीम को सलाह देते हुए कहा कि जब भी कुछ गलत लगे तब पॉजिटिव सोचना और उसी रास्ते पर चलना। भारतीय पुरुष टीम के कोच ने कहा, “मुझे भरोसा है कि आप 140 करोड़ भारतीयों को गर्व करने का मौका दोगी। हर किसी को विश्व स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिलता। गलती करने से मत डरना। जब भी आप कन्फ्यूज हो तो पॉजिटिव रास्ता चुनना। कप को घर लेकर आओ।”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930