What's Hot

मैट्रिमोनियल साइट (Matrimonial Sites) के जरिए जीवनसाथी की तलाश करने वाले लोगों के लिए अहमदाबाद से एक बेहद चौंकाने वाला और आंखें खोलने वाला मामला सामने आया है. यहां ‘आदित्य पटेल’ नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर विधवा महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसका असली नाम करीम सिपाही है.

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद की एक विधवा महिला का संपर्क एक नामी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ‘आदित्य पटेल’ नाम के युवक से हुआ था. दोनों पिछले 4 से 5 महीनों से एक-दूसरे के संपर्क में थे. आदित्य ने खुद को विधुर (जिसकी पत्नी का निधन हो गया हो) बताया था और दावा किया था कि उसका प्लास्टिक का एक बड़ा बिजनेस है और वह उच्च शिक्षित है.

कैसे सामने आई आरोपी की सच्चाई?

विश्वास जीतने के लिए उसने आदित्य पटेल के नाम के पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी महिला को दिखाए थे, लेकिन एक दिन जब आदित्य ने महिला को फोन किया, तो महिला के फोन में ‘ट्रू-कॉलर’ पर ‘करीम’ नाम फ्लैश हुआ. यह देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई.

संदेह होने पर महिला ने उन दस्तावेजों पर दिए गए पते पर जाकर गुपचुप तरीके से जांच की. वहां पहुंचने पर पता चला कि उस पते पर आदित्य नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है. ठगे जाने का अहसास होने के बाद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी का पर्दाफाश करने का फैसला किया. महिला ने इसके लिए ‘बजरंग दल’ के स्थानीय पदाधिकारियों से संपर्क किया.

शादीशुदा है आरोपी, भली-भाली महिलाओं को बनाता था शिकार

बजरंग दल के जवलित मेहता के मुताबिक, जब उनके संगठन ने अपने स्तर पर जांच की तो सामने आया कि आरोपी का असली नाम करीम रफीकभाई सिपाही है और वह कडी (जिल्ला मेहसाणा) का रहने वाला है. वह पहले से शादीशुदा है. इसके बावजूद खुद को विधुर बताकर मैट्रिमोनियल साइट्स पर भोली-भाली महिलाओं को निशाना बनाता था. इस बात की सूचना तुरंत अहमदाबाद पश्चिम महिला क्राइम ब्रांच को दी गई. 

कई महिलाओं को बना चुका है शिकार

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करीम सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है. दावा किया गया है कि जब आरोपी करीम के फोन की जांच की गई, तो उसमें से अलग-अलग महिलाओं के साथ की चैट्स और अत्यंत आपत्तिजनक स्थिति के करीब 8,000 फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं.

आरोपी के पास से आदित्य पटेल के नाम के बोगस (फर्जी) पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड और राशन कार्ड भी जब्त किए गए हैं. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि करीम अब तक कितनी महिलाओं को इस तरह अपनी जालसाजी का शिकार बना चुका है. चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए पीड़ित महिलाओं की निजता और पहचान को पूरी तरह सुरक्षित रखा जा रहा है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930