अहमदाबाद: देश के कई अन्य राज्यों में मंदिर-मस्जिद विवाद के बाद अब गुजरात में भी एक मामला सामने आया है। गुजरात हाईकोर्ट ने भरूच की जामा मस्जिद को जैन मंदिर होने के दावे पर नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु जैन ने लिखा है कि गुजरात हाई कोर्ट ने भरूच की जामा मस्जिद को लेकर नोटिस जारी किया है। मस्जिद के अंदर 19वें जैन तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ जी की मूर्ति मिलने के बाद अब ये मामला अदालत तक पहुंच गया है। इस मस्जिद की देखरेख जमी मस्जिद ट्रस्ट के पास है।

जैन बोले-यह ऐतिहासिक ‘अश्वबोध तीर्थ है’

विष्णु शंकर जैन ने लिखा है कि यह ऐतिहासिक ‘अश्वबोध तीर्थ’ है, जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने अवैध रूप से क़ब्ज़ा किया था। अब पवित्र जैन तीर्थ को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। गौरतलब हो कि याचिकाकर्ताओं ने इस 700 साल पुरानी जामी मस्जिद को ‘अश्वबोध तीर्थ शाकुणिक विहार’ घोषित करने की मांग की है। यह दावा किया जा रहा है परिसर और तहखाने में जैन तीर्थंकर (भगवान मल्लिनाथ) और अन्य प्राचीन देवी-देवताओं से जुड़े अवशेष व मूर्तियां मौजूद हैं।

गुजरात की पहली मस्जिद को नोटिस

  • ज्ञानवापी मस्जिद (वाराणसी, उत्तर प्रदेश)
  • शाही ईदगाह मस्जिद (मथुरा, उत्तर प्रदेश)
  • संभल शाही जामा मस्जिद (संभल, उत्तर प्रदेश)
  • भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद (धार, मध्य प्रदेश)
  • भरूच जुमा मस्जिद (भरूच, गुजरात)
  • कुतुब मीनार परिसर / मस्जिद (नई दिल्ली)
  • रेस कोर्स और मदीना मस्जिद (नई दिल्ली)
  • मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद (मुंबई, महाराष्ट्र)
  • कोलकाता एयरपोर्ट पुरानी बांकड़ा मस्जिद (गौरीपुर जामा मस्जिद) विवाद
  • शिमला संजौली मस्जिद विवाद

वैज्ञानिक जांच की मांग रखी

याचिका में याचिका में इस ऐतिहासिक स्थल के स्वरूप की वैज्ञानिक जांच कराने और जैन श्रद्धालुओं को वहां पूजा-अर्चना की अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। जामा मस्जिद 700 साल पुरानी बताई जाती है। यह भरूच फोटे के चढ़ाई पर स्थित है। भरूच के रेलवे स्टोशन से इसकी दूसरी सिर्फ आठ किलोमीटर हैं। गुजरात हाईकोर्ट की तरफ जामा मस्जिद को 26 अक्तूबर को नोटिस जारी किया गया। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस डी. एम. देसाई ने केंद्र सरकार, राज्य सरकार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और मस्जिद प्रबंधन समिति को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी से जवाब मांगा है। आने वाले दिनों में इस मामले में तूल पकड़ने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031