जम्मू डेस्क: जम्मू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक 16 वर्षीय लड़का शादीशुदा महिला के साथ फरार हो गया। नाबालिग लड़के के फरार होने के बाद उसकी बहन कैमरे के सामने आई है और अपने भाई को ढूंढने के लिए गुहार लगा रही है।

जानकारी देते फरार युवक की बहन नैना देवी ने बताया कि उसका भाई लापता है और वह उसे ढूंढ रही है। भाई के लापता होने की शिकायत उसने पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके बाद उसने कहा कि जब भी उसका भाई उन्हें देख लेता है तो वह मौके पर से भाग जाता है।

पीड़िता ने आगे जानकारी देते बताया कि एक 24-25 वर्षीय विशाली नामक शादीशुदा महिला है, जिसके साथ उसका भाई रह रहा है। उसने जानकारी देते बताया कि शादीशुदा महिला का एक बच्चा भी है जिसे छोड़कर वह उसके भाई के साथ रह रही है। इसी के चलते उसका भाई घर वापस नहीं आ रहा है। पीड़िता ने आगे बताया कि अभी उसका भाई पढ़ाई कर रहा है और वह आखिरी बार घर से यहकर निकला था कि सब्जी लेने जा रहा है। इसके बाद उसका फोन आया कि वह कोई काम करने जा रहा है।

पीड़िता ने आगे बताया कि परिवार वाले इस बात से बेफिक्र हो गए कि वह किसी काम के चलते बाहर है। फिर इसके बाद 3-4 महीने हो गए हैं, वह घर वापस नहीं आया और न ही उसने कोई फोन किया और न कोई उसकी कोई जानकारी मिली। आगे उसने जानकारी देते बताया कि उसके भाई के महिला के बारे में कभी उनसे कोई बात नहीं की। उन्हें सारी जानकारी इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट से मिली। जब भी वे उसे फोन करते वह काट देता। घरवालों की बस इतनी गुजारिश है कि युवक उस महिला को छोड़कर घर वापस आ जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930