What's Hot

होशियारपुर: होशियारपुर के हाजीपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव दगन के नजदीक एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की भी कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण अपनी पत्नी ज्योति, उम्र करीब 27 वर्ष, के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 2 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर लक्ष्मी नारायण ने तेजधार चाकू से अपनी पत्नी पर कई वार कर दिए।

हमले में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को चारपाई के नीचे छिपाने की कोशिश की। इसी दौरान पास में रखा पंखा गिर गया, जिसकी आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ और मामले का खुलासा हो गया। घटना की सूचना तुरंत हाजीपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31