Delhi Women’s Police Station : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने तथा उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। दिल्ली के पहले पूर्ण महिला पुलिस थाने का आज उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भव्य उद्घाटन किया गया। इस थाने की सबसे खास बात यह है कि यहां तैनात होने वाला पूरा स्टाफ महिलाओं का है जिससे पीड़ित महिलाएं बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करना और उनके खिलाफ अपराधों से बेहतर ढंग से निपटना है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सब्जी मंडी थाना परिसर में दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की उपस्थिति में इस पुलिस थाने का उद्घाटन किया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930