स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को अश्लील करार देने वाले शक्तिमान उर्फ मुकेश खन्ना अचानक समय के साथ ही अब स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, ऐसा मुमकिन हो पाया है एक ऐड में, जिसमें दोनों साथ में एक फोन को प्रमोट करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वाकई चौंकाने वाली बात है क्योंकि एक समय पर मुकेश खन्ना ने समय रैना की गिरफ्तारी की भी मांग की थी। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

समय रैना के साथ ऐड में दिखे शक्तिमान

दरअसल सोशल मीडिया पर ऐड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऐड में कॉमेडियन छत पर बैठे नजर आते हैं कि तभी उनके पास उड़ते हुए शक्तिमान आ जाते हैं। समय किसी के फोन पर बात करते हुए कहते हैं कि हां शो अब वापस आ रहा है, वो कहते हैं ना कि अंधेरा कायम नहीं रहता। इसके बाद शक्तिमान बोलते हैं कि मैं तेरी टेढी दुम सीधी करने के लिए आया हूं। इसके बाद समय कहते हैं कि सर नीचे चलकर बात करते हैं मुझे आपके साथ छत पर बहुत डर लगता है। इसके बाद मुकेश खन्ना जवाब देते हैं कि तीन एफआईर होने के बाद भी तुम सुधरे नहीं ना समय रैना। तेरा मुंह काला करना ही पड़ेगा। समय बोलते हैं कि फिर तो एक और FIR हो जाएगा ना ब्लैक फेस करने के लिए।

शक्तिमान की लोगों ने लगाई क्लास

इस ऐड के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने मुकेश खन्ना की जमकर क्लास लगा दी। लोगों ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि इंसान के लिए पैसा ही सबसे ज्यादा जरूरी होता है। एक वक्त समय रैना को गालियां देने वाले मुकेश खन्ना अब साथ में ही नजर आ रहे हैं।

मुकेश खन्ना हुए ट्रोल

एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया’ मुकेश खन्ना, जिन्हें लोग ‘शक्तिमान’ के नाम से जानते हैं, ने उस समय समय रैना के खिलाफ 10 से ज्यादा वीडियो बनाए थे, जब पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

उन्होंने समय रैना को ‘कुत्ता’ तक कहा था और उन पर अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, वह चाहते थे कि समय रैना को उम्रभर के लिए जेल भेज दिया जाए। लेकिन आज वही मुकेश खन्ना एक मोबाइल ब्रांड के विज्ञापन के लिए उसी समय रैना के साथ नजर आ रहे हैं, क्योंकि इसके बदले उन्हें अच्छी-खासी रकम मिली है। अपने वीडियो में वह राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। पहले सुनील पाल और अब मुकेश खन्ना, दोनों ने पैसों के लिए अपने ही सिद्धांतों से समझौता कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930