What's Hot

आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद, वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया में अपने डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. 23 जून मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी के रवाना होने से पहले बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनको नेशनल टीम की किट दी गई. किट में वैभव सूर्यवंशी की जर्सी थी जिसको देखकर वो काफी खुश नज़र आए.

इसके साथ ही वैभव अपने इंटरनेशनल मुकाबले में कितने नंबर की जर्सी पहनेंगे वो भी रिवील हो गया. वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 की जर्सी पहनकर अपने इंटरनेशनल डेब्यू मुकाबले में दिखेंगे.

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सूर्यवंशी ने जब अपना किट बैग खोला, तो उन्होंने सबसे पहले अपनी जर्सी देखी. वो जर्सी को देखकर इमोशनल हो गए और बोले, ‘मेरे पास शब्द नहीं है, इसके बारे में बताने के लिए, इसके लिए ही पहले दिन से मैने बैट पकड़ा था. वो सपना आज पूरा होते दिख रहा है.’

वैभव सूर्यवंशी आगे बोले, ‘टी शर्ट को देखकर मैं बेहद खुश था. मेरे लिए ये एक सपने जैसा था. मैं रिएक्ट नहीं कर पा रहा था’.

आयरलैंड दौरे के लिए मंगलवार को भारतीय टीम चेन्नई से रवाना हुई है. भारतीय टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी आयरलैंड दौरे के लिए गए हैं. भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा.

भारतीय टीम को आयरलैंड पहुंचने से पहले लगा एक बड़ा झटका

भारतीय टीम को आयरलैंड पहुंचने से पहले एक बड़ा झटका भी लगा है. दरअसल, भारतीय टीम के ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी जांघ की मांसपेशियों में लगी चोट की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं. भारतीय टीम को ये दूसरा झटका लगा है क्योंकि भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पहले ही चोट के चलते टीम से बाहर हैं. सूत्रों के मुताबिक सूर्यांश शेडगे को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930