सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में आज शनिवार को पहले चरण के मुकाबले खेले जा रही है। इसी कड़ी में कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस के दूसरे ग्राउंड पर मुंबई और हैदराबाद के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में मुंबई ने महज 13.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाते हुए सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो मुंबई के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्‍होंने सिर्फ 21 गेंदों पर 6 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से नाबाद 60 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्‍होंने मात्र 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

मैक्‍सवेल ने झटके तीन विकेट

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उसने महज 20 के स्‍कोर पर अपना पहला विकेट अमन राव पेराला (16) के रूप में गंवा दिया। इसके बाद उसका स्‍कोर 43 पर ही पहुंचा था कि दूसरे ओपनर तनमय अग्रवाल भी 9 रन के निजी स्‍कोर पर आउट हो गए। इस तरह हैदराबाद की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवर में 172 के स्‍कोर पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की ओर से अभिरथ रेड्डी ने सबसे ज्‍यादा 35 रन की पारी खेली। वहीं, मुंबई के लिए मैक्‍सवेल स्‍वामीनाथन ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए।

सूर्या और मुशीर ने बनाई गेंदबाजों की रेल

173 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई को अच्‍छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोर के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। रघुवंशी 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मुशीर खान क्रीज पर उतरे और आते ही चौकों-छक्‍कों की बारिश कर दी। मुंबई का स्‍कोर 90 पर पहुंचा था कि तमोरे के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद कप्‍तान सूर्यकुमार यादव खुद क्रीज पर उतरे और मुशीर के साथ मैदान के चारों ओर लंबे-लंबे शॉट खेलते हुए गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 155 के स्‍कोर पर मुंबई का तीसरा और आखिरी विकेट मुशीर खान के रूप में गिरा उन्‍होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। फिर शिवम दुबे क्रीज पर उतरे और सूर्या के साथ टीम की जीत सुनिश्चित की। सूर्या 21 गेंदों पर 60 और शिवम 5 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30