नेशनल डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और बड़ा हादसा सामने आया है। आज दोपहर करीब 12:00 बजे ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक निर्माणाधीन गोदाम (Under-construction Warehouse) की छत अचानक भरभराकर ढह गई।

इस भीषण हादसे में वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), दमकल विभाग और भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अब तक 4 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

बता दें जोकि तारातला इलाके के ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर इस बड़े गोदाम का निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से चल रहा था। आज दोपहर को जब मजदूर कंक्रीट और लोहे के भारी बीम के बीच काम कर रहे थे तभी छत का एक बहुत बड़ा हिस्सा ढह गया। लोहे के भारी-भरकम बीम और कंक्रीट का स्लैब गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। साइट पर काम कर रहे कई लोग मलबे की चपेट में आ गए जिन्हें निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930