छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है, लेकिन इसी बीच बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 18 से 23 नवंबर के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 20 और 21 नवंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में किसानों और आम लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ में 23 नवंबर तक बारिश के आसार

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर आने वाले दिनों में दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग ने 18 से 23 नवंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के काफी स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जगह गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम में इस बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े में जहां प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है, वहीं बारिश होने से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30