पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ईसाई मिशनरी स्कूलों को चेतावनी दी है। सीएम ने कहा कि अगर किसी स्टाफ सदस्य पर भगवा साड़ी पहनने से रोकने की शिकायत सही निकली तो स्कूल बंद कर दिया जा सकता है। सीएम शुभेंदु ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मैं मामले की जांच करूंगा। किसी व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी। अगर स्कूल इसमें शामिल पाया गया, तो हमारा दिया हुआ एनओसी (अनुमति पत्र) वापस ले लिया जाएगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री की ये चेतावनी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने एक अनाम स्कूल के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा था कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने और भारत विरोधी गतिविधि चलाने वाले संस्थान को बंद करा दिया जाएगा। समिक भट्टाचार्य के अनुसार, कोलकाता के एक नामी स्कूल ने एक युवती के भगवा साड़ी पहनने पर आपत्ति जताई थी। स्कूल के एक शिक्षक के द्वारा उस युवती को कहा गया कि वह भगवा साड़ी पहनकर स्कूल नहीं आ सकती है।

ईसाई मिशनरी स्कूलों में कोई ड्रेस कोड नहीं: फादर मोलॉय डी’कोस्टा

वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने पर पश्चिम बंगाल एसोसिएशन ऑफ क्रिश्चियन स्कूल्स के सचिव फादर मोलॉय डी’कोस्टा ने कहा कि ईसाई मिशनरी स्कूलों में कोई ड्रेस कोड नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में ऐसा हुआ है तो सिर्फ उसी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूरे मिशनरी स्कूलों को दोषी मत ठहराओ। फादर डी’कोस्टा और अन्य ईसाई नेताओं ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समीक के आरोपों को आधारहीन बताया और कहा कि इससे पूरे समुदाय को ठेस पहुंची है। कई लोग कहते हैं कि ईसाई मिशनरी स्कूल अच्छे पढ़ाई के लिए जाने जाते हैं और सभी धर्मों के बच्चे इनमें पढ़ते हैं।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मेरा संदेश जिनको समझना था, उन्होंने समझ लिया। मैंने कोई गलत बात नहीं कही। कुछ इलाकों में फिर से धर्म परिवर्तन बढ़ रहा है। यह नहीं चलेगा। हम धर्म परिवर्तन के खिलाफ हैं, लेकिन किसी के अपने धर्म का पालन करने पर कोई आपत्ति नहीं है।

‘चर्च परिसर में अनजान समूह नजर आए तो तीन बार बजाएं घंटी’

पश्चिम बंगाल के ईसाइयों के एक संगठन ने पादरियों और चर्च के पुजारियों से अपील की है कि अगर चर्च परिसर में कोई संदिग्ध या अनजान समूह नजर आए, तो चर्च की घंटी तीन बार बजाई जाए। बांगल्या क्रिस्तीय परिषेबा की यह अपील बीते दिनों हुए कथित तोड़फोड़ के सामने आई है। संगठन ने समिक भट्टाचार्य के बयान पर कहा कि अगर कुछ लोग गलत हैं तो पूरे समुदाय को दोषी न ठहराया जाए।

सनातनी परंपराओं को कमजोर करने वाली ताकतों को हराएंगे युवा

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि सनातनी परंपराओं को कमजोर करने वाली ताकतों को परास्त करने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से सनातनी संस्कृति के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक धरोहर और अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूक रहने का आह्वान किया। कोलकाता के साइंस सिटी सभागार में आयोजित ‘हिंदू दिवस’ और ‘योग दिवस’ समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए शुभेंदु ने कहा कि वेस्ट बंगाल में पूर्ववर्ती सरकारों ने सनातनी परंपराओं और हिंदू धार्मिक आयोजनों के प्रति प्रतिकूल माहौल बनाने का प्रयास किया।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार हिंदू धार्मिक आयोजनों को पूरा सहयोग दे रही है। राज्य मंत्री ने कहा कि बंगाल के इतिहास में कभी भी इतने बड़े पैमाने पर हिंदू धार्मिक आयोजन नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में हिंदू जागृति आई है और युवा वर्ग भी सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आ रहा है।

29 दिसंबर को परैड ग्राउंड में सामुहिक गीता पाठ, RSS प्रमुख भागवत भी आएंगे

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 29 दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में 10 लाख लोगों के सामूहिक गीता पाठ के आयोजन की भी घोषणा की। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और योग गुरु बाबा रामदेव शामिल होंगे। इसके अलावा 16 से 24 जनवरी 2027 तक कोलकाता में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन होगा। इसमें 1,008 कुंडीय यज्ञ और सनातन महायज्ञ आयोजित की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30