दिल्ली के यमुना विहार में प्रशासन द्वारा बुलडोजर एक्शन किया गया है. प्रशासन की तरफ से निगमबोध घाट के पास यमुना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई करीब 6:30 बजे शुरू की गई. यमुना बाजार में भारी पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की मौजूदगी में यह एक्शन हुआ है.

इस दौरान यमुना बाजार के आसपास पुलिस ने बेरीकैडिंग कर दी है. प्रशासन ने बुधवार रात तक घर खाली करने के लिए कह दिया था. समय-समय पर यहां रहने वाले लोगों को घर खाली करने का नोटिस मिल चुका है. यहां के लोगों का दावा है कि करीब 310 से अधिक घर यहां पर हैं.

डीडीए ने 23 जून तक खाली करने का दिया था आदेश 

डीडीए ने दो जून को सु्प्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 23 जून तक खाली करने का नोटिस भेजा और 24 जून से करवाई करने की सार्वजनिक नोटिस में बात कही थी. 13 मई को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत यमुना बाजार को खाली करने का नोटिस भेजा गया था. नोटिस की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने गुरुवार (25 जून) की सुबह इस इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी.

300 से ज्यादा घरों पर चला बुलडोजर

प्रशासन द्वारा यमुना बाजार के 300 से ज्यादा घरों पर बुलडोजर एक्शन होना है. प्रशासन पहले से ही इन सभी मकानों को जमींदोज करने की तैयारी कर चुका है. इन घरों पर 5 के करीब बुलडोजर मशीनें भी मौके पर मौजूद हैं. बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में है. यमुना में जब बाढ़ आती है तो यहां पर खतरा बना रहता है, जिसको देखते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. 

इस इलाके में बाढ़ के समय जलभराव की वजह से जान-माल का नुकसान हो जाता है. हलांकि स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर उनकी कई पीढ़ियां गुजर गई. उनका कहना है कि वे कोर्ट भी गए थे लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली. बता दें कि बुलडोजर एक्शन के बीच यमुना बाजार की ओर आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930